फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   exray machine to be buy for hospital

Rampur Bushahar News: कोटखाई अस्पताल के लिए तीन लाख से खरीदी जाएगी दंत एक्स-रे मशीन

Sat, 01 Nov 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
राेगी कल्याण समिति की बैठक में दी गई मंजूरी, मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं पर साल 2025-26 में खर्च होंगे 25.29 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई के सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान संस्थान में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित और बड़ा संस्थान है। यहां पर अब विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को लाभ हो रहा है। इस संस्थान की स्थिति को बेहतर करने कि दिशा में निरंतर प्रयत्नशील हैं। उन्होंने खंड अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को रोगी कल्याण समिति की ओर से अर्जित धनराशि को संतुलित व विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करने के निर्देश दिए। रोहित ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से नियुक्त कर्मचारियों के वेतन को नियमानुसार बढ़ाने के निर्देश भी दिए और दंत चिकित्सा विभाग में लगभग तीन लाख रुपये की एक्स-रे मशीन खरीदने की भी स्वीकृति प्रदान की। सर्दी के मौसम के मद्देनजर मरीजों की सुविधा के लिए हीटर, कंबल आदि का समुचित प्रबंध करने और पानी की टंकियों को साफ व सुरक्षित रखने के लिए कहा। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय आनंद, डॉ. सुनीश चौहान एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. अमर चंद ने रोगी कल्याण समिति के वित्त वर्ष 2024-25 का बजट और आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. अमर ने बताया कि रोगी कल्याण समिति कोटखाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 24,77, 013 रुपये और 2025-26 के लिए 25,29,550 रुपये बजट पारित किया है, जिसका उपयोग अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने में किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए जरूरी उपकरणों व मशीनों की स्थिति को सुधारने और उनकी संख्या को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम कोटखाई गुरमीत नेगी, तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार, नगर पंचायत कोटखाई की चेयरमैन अंजलि चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed