फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ex-servicemen held a meeting in Rampur to discuss their pending demands

Rampur Bushahar News: पूर्व सैनिकों को बढ़े भत्ते का दिया जाए लाभ

Tue, 02 Dec 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen held a meeting in Rampur to discuss their pending demands
रामपुर में भारतीय पैरामिलिट्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति। स्रोत : समित
रामपुर में बैठक कर पूर्व सैनिकों ने लंबित मांगों पर की चर्चा, सरकार से राहत की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में पूर्व सैनिकों ने बढ़ा हुआ 5 हजार रुपये चिकित्सा भत्ता, डीए, वन रैंक-वन पेंशन समेत लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की केंद्र सरकार से मांग उठाई है। भारतीय पैरामिलिट्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को रामपुर में हुई। बैठक में रामपुर और आनी क्षेत्र से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने कहा कि केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत चिकित्सा भत्ते में 1 से 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन पूर्व सैनिकों को अब तक बढ़े हुए भत्ते का लाभ नहीं मिल पाया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से इसे वर्ष 2016 से स्वीकृत करने की मांग उठाई है। समिति ने केंद्र सरकार से जल्द 8वें वेतन आयोग के गठन करने, बढ़ा हुआ 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता, डीए, बेसिक पे और पेंशनरों की बेसिक पेंशन देने की मांग उठाई है। साथ ही सभी केंद्रीय और पैरा मिलिट्री बल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वन रेंक-वन पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैंटीन की सुविधा देने, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपचार की सुविधा देने की मांग उठाई। इस मौके पर रतन भारद्वाज, दुर्गा सिंह, धर्मजीत, एलआर ठाकुर, लेखराज मेहता, नारायण मेहता, मोहन लाल, शिव हेटा, रोशन शर्मा, राजकुमार नेगी, कृष्ण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article