फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   EVM machines sent to district bodies amid tight security

Rampur Bushahar News: सुरक्षा के बीच जिले के निकायों के लिए भेजी ईवीएम मशीनें

Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
EVM machines sent to district bodies amid tight security
शहरी निकायों के लिए ईवीएम को स्थानांतरित करने के दौरान निगरानी रखते उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा।
उपायुक्त सोलन और विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं भी रहे मौके पर मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आगामी शहरी निकाय निर्वाचन-2026 की तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को विभिन्न निकायों के लिए स्थानांतरित कर दिया। यह प्रक्रिया पूर्ण जांच और सुरक्षा मानकों के पालन के बाद संपन्न की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों को रवाना किया गया। इस दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानांतरण से पूर्व सभी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए इन मशीनों को पूरी सुरक्षा के साथ संबंधित गंतव्यों के लिए भेजा गया। मुख्य मशीनों के साथ-साथ प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम भी भेजी गई हैं। इसमें सोलन के लिए 73 ईवीएम, कंडाघाट के लिए 20 ईवीएम, नालागढ़ के लिए 19, परवाणू के लिए 18 और अर्की के लिए 16 ईवीएम भेजी गई हैं। इस मौके पर कांग्रेस से शिव दत्त शर्मा एवं कंचन राणा, भाजपा से चंद्रकांत एवं दिनेश शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी से राकेश बरार उपस्थित रहे। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक कमला शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed