फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Every farmer will have a unique ID to receive the Kisan Samman Nidhi

Rampur Bushahar News: किसान सम्मान निधि पाने के लिए हर किसान की बनेगी यूनिक आईडी

Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपये प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए इस बार पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अत्यंत अनिवार्य है। कृषि विभाग चौपाल के विषयवाद विशेषज्ञ लायक राम हेटा ने कहा कि जिन किसानों का डाटा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा, उन्हें आने वाले समय में सरकारी लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। प्रदेश के किसानों को अब ऑनलाइन फार्म रजिस्ट्री करना अनिवार्य होगा। किसानों को सरकारी सुविधाएं देने के लिए सरकार ने एग्रीस्टैक प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत लैंड रिकाॅर्ड डिजिटलाइज्ड होगा और हर किसान की एक यूनीक आईडी बनेगी। लोक मित्र केंद्र से फार्मर रजिस्ट्री होगी। इसी के आधार पर किसान सम्मान निधि से लेकर तमाम सारी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं मिल पाएंगी। कृषि विभाग के अनुसार, अब किसानों को मिलने वाली तमाम सरकारी सुविधाओं और आर्थिक लाभों को एग्रीस्टैक पोर्टल से प्राप्त पहचान संख्या (यूनीक आईडी) के साथ जोड़ा जाएगा। भविष्य में सभी लाभ इसी पहचान संख्या के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा केवल पीएम किसान योजना के पात्र किसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के वह सभी किसान भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, जो सम्मान निधि के दायरे में नहीं आते हैं। लायक राम हेटा ने किसानों से इस पंजीकरण को जल्द करवाने की बात कही है। इसमें जो किसान करीब 75 फीसदी तक अपनी पूरी और सही जानकारी देंगे, उसकी फार्मर रजिस्ट्री आसानी से हो जाएगी। ऐसा न होने पर वे पटवारी और फिर कानूनगो के पास जाकर कागजात पूरे कर अपना अतिशीघ्र पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed