फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even after two months, eight routes of the corporation are stalled, buses are stuck at four places.

Rampur Bushahar News: दो महीने बाद भी निगम के आठ रूट ठप, चार स्थानों पर फंसीं बसें

Tue, 21 Oct 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Even after two months, eight routes of the corporation are stalled, buses are stuck at four places.
निरमंड के शारवी में दो माह से फंसी परिवहन निगम की बस। संवाद
भारी बरसात और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं हो पाई बहाल
विज्ञापन

ग्रामीण आवाजाही करने में झेल रहे परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। बरसात के दो महीने बाद भी निरमंड उपमंडल में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र की मुख्य सड़क बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण क्षेत्र में परिवहन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सड़कें बाधित होने से चार स्थानों पर निगम की बसें दो महीने से फंसी हुई हैं। निरमंड में आठ रूटों पर बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। रामपुर डिपो के रामपुर-ठारला, रामपुर-केदस, रामपुर-सराहर, रामपुर-दुराह-उरटू, रामपुर-निरमंड-दलाश, रामपुर-दुराह-कतमोर, रामपुर-निरमंड-जाबो और तेशन-रामपुर-निरमंड रूट बंद पड़े हैं। इन इलाकों में सड़कें ध्वस्त होने के कारण परिवहन सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। उपमंडल के सराहन, शारवी, कूटल और कुश्वा में निगम की बसें फंसी हुई हैं। अब यातायात के बहाल होने के बाद ही इन बसों के निकलने की उम्मीद है। इन रूटों पर दो महीने से बस सेवाएं ठप होने के कारण निगम प्रबंधन को करीब 27.50 लाख रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि, कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी निर्धारित स्थानों तक बस सेवाएं नहीं चल पा रहीं। निगम प्रबंधन जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेज रहा है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि निरमंड के आठ रूट अभी भी ठप पड़े हैं। सड़कें बाधित होने के कारण चार स्थानों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। आठ रूट ठप होने के कारण निगम को करीब 27.50 लाख का नुकसान हुआ है। सड़कें बहाल होते ही निगम की बसों की सुचारु आवाजाही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article