{"_id":"5f70bd618ebc3e9bfe29cecb","slug":"entry-rampur-hp-news-sml3464937101","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हो रामपुर में लोगों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हो रामपुर में लोगों की एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। रोजाना आ रहे कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर रामपुर के प्रवेश द्वार बैहरा खड्ड में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही रामपुर में बाहरी लोगों को प्रवेश करवाने की मांग उठाई है। वहीं व्यापारियों से भी दुकानों में थर्मल स्क्रीनिंग करने सहित अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपील की है।
समाज सेवक ध्रुव शर्मा, कार्तिक शुक्ला, वरुण शर्मा, अनिल ठाकुर, सिद्धार्थ शर्मा, हनी बंसल, क्षितिज शर्मा, अभिनव महाजन और मोहित शर्मा ने कहा कि रामपुर शहर चार जिलों का मुख्य व्यापारिक केंद्र हैं। ऐसे में यहां विभिन्न क्षेत्रों के लोग खरीदारी करने आते हैं। वहीं उन्होंने बाहरी राज्यों और अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार बैहरा खड्ड में बैरियर लगाकर स्क्रीनिंग और पंजीकरण की मांग उठाई है ताकि रामपुर में लगातार फैल रही महामारी पर काबू पाया जा सके।
ध्रुव शर्मा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रामपुर शहर में दस्तक देने से पहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। पंजीकरण के बाद पता चल पाएगा कि लोग उपमंडल के किन पंचायत क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जिससे उनको पहचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की सारी सीमाओं को खोल दिया है। शहर में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सभी व्यापारियों को रोजाना बाजार मे आने वाले ग्राहकों, दुकानों में नौकरी करने वाले मुलाजिमों के साथ कुलियों की भी रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग करना जरूरी है।