फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Emphasis on cleanliness and discipline in school

Rampur Bushahar News: स्कूल में स्वच्छता और अनुशासन पर दिया जोर

Sat, 25 Apr 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पदम स्कूल रामपुर में एमएमसी से बैठक में चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश परमार ने की। इसमें बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक के अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा, विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन और स्कूल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन हुआ। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल के प्रवेश द्वार तक ही छोड़ें और कक्षाओं तक न जाएं, ताकि बच्चों में आत्मनिर्भरता विकसित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को छोड़ने के बाद अभिभावकों को स्कूल परिसर में रुकने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्कूल में कार्यरत सफाई कर्मचारी का वेतन बढ़ाया जाएगा। साथ ही सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन समिति के दायित्वों की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि स्कूल के विकास में एसएमसी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि समिति का दायित्व केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षा और विद्यार्थियों के कल्याण में सक्रिय योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed