फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   elegation

जलशक्ति विभाग में मल्टी पर्पज वर्करों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 07:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। जलशक्ति विभाग के आनी मंडल के तहत गत माह हुए मल्टी पर्पज वर्करों की भर्ती पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से जलशक्ति विभाग में आउटसोर्स सेवाएं दे रहे और इस पद का साक्षात्कार देने के बाद बाहर कर दिए गए अभ्यर्थियों ने मल्टी पर्पज वर्करों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मापदंडों को दरकिनार कर राजनीतिक दबाव में नियुक्ति करने का भी आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आनी में जलशक्ति विभाग में मल्टी पर्पज वर्कर्स के 30 पद भरे जाने थे, जिनके लिए 9 से 15 सितंबर तक 800 लोगों ने साक्षात्कार दिया था। नित्थर उपतहसील के इंद्र सिंह, राम सिंह और हेमराज का आरोप है कि विभाग ने साक्षात्कार लेने के करीब एक माह से भी ज्यादा समय तक परिणाम लटका कर रखा। जबकि, पूरे प्रदेश में परिणाम बहुत पहले घोषित हो चुके थे और जब परिणाम आया तो अधिकतर राजनेताओं के चहेते भर्ती हुए हैं। इंद्र सिंह और राम सिंह का कहना है कि वे तीन सालों से जलशक्ति विभाग के पंप हाउस में आउट सोर्स कर्मी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्होंने उपरोक्त पद के लिए आवेदन किया था और साक्षात्कार भी दिया था। जबकि विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम योग्यता को भी पूरा किया है। बावजूद इसके उनके अनुभव को दरकिनार कर उन्हें बाहर कर दिया गया, जबकि बाहर किए जाने का कारण भी नहीं बताया गया। आरोप है कि राजनेताओं के चहेतों को उनके अनुभव पर तरजीह देकर उनके साथ अन्याय किया गया है। नियुक्त किए गए मल्टी पर्पज वर्करों की योग्यता सहित सभी दस्तावेजों की उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी जानकारी मांगी है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इन नियुक्तियों के खिलाफ प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर स्टे भी लेंगे। जलशक्ति विभाग आनी मंडल के अधिशासी अभियंता राज कुमार कौंडल का कहना है कि साक्षात्कार के बाद नियुक्ति के दौरान सभी मापदंडों को ध्यान में रख कर ही अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed