फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   elegation

देलठ पंचायत में गरीबों का राशन डकार गए सरकारी अफसरों के परिवार

Sat, 05 Sep 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में हाल ही में सामने आए अफसरों के गरीबों का राशन डकारने के घोटाले के बाद ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में भी सरकारी अफसरों के परिवारों को सस्ता राशन मुहैया करवाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

यह आरोप देलठ पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा ने लगाए हैं। राणा ने पंचायत प्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। राणा ने कहा कि पंचायत में पात्र गरीब जनता सस्ते राशन से महरूम है। जबकि, सस्ता राशन लेने वालों की सूची में वे लोग शामिल हैं, जो बैंक मैनेजर, एसएसबी में ऑफिसर, बिजली बोर्ड में सुपरिंटेंडेंट, स्कूल प्रधानाचार्य और अन्य पदों पर सेवाएं देकर अच्छी-खासी सरकारी राशि वेतन स्वरूप प्राप्त कर रहे हैं। पूर्व प्रधान कृष्णा राणा ने बताया कि यह सारा गड़बड़झाला पंचायत प्रतिनिधियों और वार्ड पंचों की मिलीभगत से हुआ है। सस्ते राशन के लिए लोगों का चयन ग्रामसभा में तय होना था, लेकिन पंचायत में फर्जी ग्रामसभा कर यह चयन किया गया है। उन्होंने मामले में संलिप्त पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, बीडीओ ननखड़ी अभिषेक ने बताया कि यदि इस तरह की बात है तो फर्जी तरीके से गरीब बने लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed