फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   elegation on police

भेड़ पालक ने पुलिस पर मारपीट का लगाय आरोप

Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले के कटगांव पुलिस चौकी कर्मियों पर किशोर कुमार नामक भेड़ पालक ने बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामला किन्नौर के एसपी एसआर राणा के पास पहुंच गया है। एसपी ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए उपमंडलीय पुलिस अधिकारी भावानगर राजू को जांच का जिम्मा सौंप कर दो दिन के भीतर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एसडीपीओ राजू ने काफनू पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भेड़पालक और उसके रिश्तेदारों ने एसपी किन्नौर से भेंट कर न्याय की गुहार लगाई है। जिस भेड़पालक ने कटगांव पुलिस चौकी कर्मी पर बेरहमी से मारपीट के आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ उसी के पिता और भाई ने मंगलवार रात को पुलिस को फोन पर शिकायत दी थी कि वह शराब के नशे में उनके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है। इस पर कटगांव चौकी से पुलिस टीम काफनू में पहुंची और भेड़पालक को उसके पिता और भाई की शिकायत पर कटगांव पुलिस चौकी ले गई थी। अब किशोर कुमार और उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि कटगांव पुलिस चौकी में पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है। इसकी वजह से वह पूरी तरह चल फिर भी नहीं सक रहा है। उसे गंभीर चोट आईं हैं। ऐसे में कटगांव पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मंगलवार रात को ही भेड़पालक का कटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बुधवार को सीएचसी भावानगर में मेडिकल परीक्षण करवाया था।
विज्ञापन

एसपी एसआर राणा के भेड़पालक को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उधर, एसपी राणा ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आते ही एसडीपीओ भावानगर राजू को जांच के आदेश देकर दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जिस भेड़पालक ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ उसी के भाई और पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed