फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   electricity

बिजली के अघोषित कटों से लोगों में रोष

Thu, 03 Oct 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों को रोशन करने वाले रामपुर क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आंखमिचौनी से जनता और कारोबारी काफी परेशान हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली के अघोषित कट लगने पर उपभोक्ताओं ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से रामपुर, जगातखाना, ब्रौ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में बिजली गुल होने से एक ओर जहां विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में कार्य ठप पड़ जाते हैं। वहीं इसका सबसे अधिक असर व्यापारियों और बिजली पर आधारित कार्य करने वालों पर पड़ रहा है। घंटों बिजली बाधित होने से आम जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से तहसील, बीडीओ और कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों के काम भी बिजली न होने से लटक रहे हैं। समस्या के हल को लेकर विद्युत बोर्ड कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा। लोगों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत उपभोक्ता महेंद्र, दुष्यंत मेहता, जय सिंह, ध्रुव शर्मा, अनिल नेगी, राज कुमार, हीरा सिंह, राहुल, रंजीत सिंह, तरूण शर्मा सहित अन्य लोगों के अनुसार रोजाना लग रहे घंटों के विद्युत कटों से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अभी तो सर्दियां भी आरंभ नहीं हुई हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से सुचारु विद्युत आपूर्ति करवाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में विद्युत बोर्ड रामपुर के एसडीओ प्रदीप नेगी के अनुसार 66 केबल कोटला से नोगली लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके कारण समस्या पेश आ रही है। बीते रोज पाटबंगला में जंपर टूटने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed