{"_id":"640081dbda601929880be344","slug":"electricity-cut-in-rampur-area-till-10th-march-rampur-hp-news-c-19-1-76471-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर, नरैण और बाहली के सीमावर्ती क्षेत्रों में छह दिन लगेंगे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर, नरैण और बाहली के सीमावर्ती क्षेत्रों में छह दिन लगेंगे बिजली कट
विज्ञापन
66 केवी नोगली-समोली फीडर की पुरानी लाइनें बदलने के कार्य के चलते झेलनी होगी परेशानी
220 केवी के दो ग्रिड से जुड़ेंगे रामपुर और रोहड़ू के क्षेत्र, बिजली आपूर्ति में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रामपुर और रोहड़ू उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्र नरैण और बाहली पंचायत के इलाकों में वीरवार से दस मार्च तक दिन समय बिजली आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। विद्युत बोर्ड के 66 केवी फीडर नोगली से समोली की पुरानी लाइनें बदलने के कार्य के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी। लंबे समय से विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से जूझ रहे रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को कार्य समाप्त के बाद बड़ी राहत मिलेगी। बिजली बोर्ड के मुताबिक पुराने तारों को बदलने के कार्य का अंतिम चरण में चल रहा है। इस कारण रामपुर उपमंडल के ब्रांदली, नरैण, दलोग, नागाधार और शरन जराशी सहित आसपास के इलाकों में तीन, चार, छह, सात और नौ, दस मार्च को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके बाद सुंगरी से रोहड़ू की तरफ की तारों को बदलने का काम शुरू होगा। बिजली बोर्ड के मुताबिक पुराने तारों को बदलना अत्यंत आवश्यक है। इससे रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। इसके बाद ये दोनों क्षेत्र 220 केवी के दो ग्रिड से जुड़ जाएंगे। विद्युत प्रणाली उपमंडल नोगली के सहायक अभियंता अरूण शर्मा और विद्युत उपमंडल तकलेच के सहायक अभियंता शाम लाल ने बताया कि पुरानी लाइनों को बदलना अति आवश्यक है। नई लाइनें बिछने के बाद क्षेत्र में विद्युत संबंधित समस्याओं का हल हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।