{"_id":"63ee66ca02c9c4de96016c55","slug":"electricity-cut-in-neren-and-bahali-panchyat-since-one-week-rampur-hp-news-c-19-1-62174-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: नरैण और बाहली में बिजली के अघोषित कटों हजारों उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: नरैण और बाहली में बिजली के अघोषित कटों हजारों उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण और बाहली पंचायत में बीते एक सप्ताह से हजारों विद्युत उपभोक्ताबिजली बोर्ड के अघोषित कटों से परेशान है। हालत यह है कि एक सप्ताह से हर रोज क्षेत्र में कई घंटों के बिजली कट लग रहे हैं। इस वजह से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे बिजली पर आधारित कारोबारियों और सरकारी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले बिजली कटों से वे परेशान हो चुके हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है। बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण हजारों ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। क्षेत्र में यह समस्या नई नहीं है। लोगों के मुताबिक वर्षों से यहां के लोग बिजली कटों की समस्या से जूझ रहे हैं।
विद्युत बोर्ड से कई मर्तबा इस बारे में गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। आए दिन लग रहे बिजली के अघोषित कटों से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पंचायत, स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचने वाले ग्रामीणों को काम नहीं होने पर निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
नरैण पंचायत के प्रधान शिव राम, ग्रामीण पितांबर कायथ, राजाराम भलूनी, जय गोपाल चौहान, योगराज भलूनी, जवाहर मेहता, कपूर मेहता, रामेश्वर भंडारी, महेंद्र राणा, जगदीश मेहता और गुलाब सिंह सहित अन्यों ने कहा कि क्षेत्र में रोजाना घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली के अघोषित कटों की मार हजारों की आबादी झेल रही है। विद्युत बोर्ड से समस्या के समाधान के बारे में कई मर्तबा मांग उठाई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते बिजली कट लग रहे थे। अब समस्या दूर कर दी गई है। उपभोक्ता को सुचारु रुप से बिजली आपूर्ति होगी।
कुक्कू शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड रामपुर