{"_id":"63e6244d8e6dadadcf0863ac","slug":"electricity-connection-of-200-consumers-cut-in-rohru-rampur-hp-news-c-19-1-56155-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: 200 उपभोक्ताओं के कटे विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: 200 उपभोक्ताओं के कटे विद्युत कनेक्शन
Thu, 02 Nov 2023 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 02 Nov 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। बकाया विद्युत बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत बोर्ड का लंबे समय से बकाया बिलों पर पैसा उपभोक्ताओं के पास फंसा हुआ है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए विद्युत बोर्ड ने दो माह के भीतर करीब 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। वहीं अन्यों के काटने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार विद्युत मंडल रोहड़ू करीब पांच करोड़ रुपये की राशि बकाया बिलों की उपभोक्ताओं के पास फंसी है। इसमें तीन करोड़ रुपये की राशि घरेलू उपभोक्ताओं और दो करोड़ रुपये व्यवसायिक उपभोक्ताओं के पास फंसी है। इसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। विद्युत बोर्ड ने बिलों को भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए बीते दो माह में करीब 200 विद्युत कनेक्शन काटे हैं।
वहीं, अन्य उपभोक्ताओं को अब 22 फरवरी तक का बकाया विद्युत बिलों को जमा करने का समय दिया गया है। अगर इस दौरान भी उपभोक्ता बकाया बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो ऐसे उपभाेक्ताओं के कनेक्शन इलेक्ट्रिसिटी सेल मैन्युअल के नियमों के आधार पर काट दिए जाएंगे।विद्युत मंडल रोहड़ू मंडल के अधिशासी अभियंता संजीव रावत ने बताया कि 22 फरवरी तक बकाया बिलों के भुगतान करने का समय दिया गया है, अगर इस दौरान पर बिल जमा नहीं करवाया गया तो जमा करना समय दिया गया है। बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन बिना किसी नोटिस के काटे जाएंगे।