{"_id":"682086bbfc8ec828360af570","slug":"electrical-technical-employees-union-chidgaon-mandal-raised-the-demand-in-the-conference-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-134785-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुरानी पेंशन को किया जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुरानी पेंशन को किया जाए बहाल
विज्ञापन
संदासू में आयोजित विद्दुत तकनीकी कर्मचारी संघ चिड़गांव मंडल के सम्मेलन के दौरान
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ चिड़गांव मंडल ने सम्मेलन में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ आंध्रा पावर हाउस मंडल चिड़गांव का विशेष सम्मेलन रविवार को संदासु में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नितिन नैंटा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विपिन डोगरा विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश महामंत्री चमन शर्मा, प्रदेश मंत्री दिवान चंद चौपड़ा भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। सम्मेलन में संघ के सदस्यों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। मंडल सचिव रोहित डोलियान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिहं नेगी, वित्त सचिव हरी दत्त ने कर्मचारियों की मांगों और पेश आ रहीं समस्याओं को रखा। इस दौरान मांग उठाई गई कि विद्युत बोर्ड में सरकार अपने वादे के अनुसार पुरानी पेंशन लागू करे, वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए और केंद्र के समान डीए एरियर सहित अदा हो। सम्मेलन में निर्णय लिया कि मांगों से संबंधित पत्र आवासीय अभियंता मंडल आंध्रा पावर हाउस चिड़गांव को सौंपा जाएगा।