फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Electoral roster of Panchayati Raj Institutions

Rampur Bushahar News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी रोस्टर ने तोड़े दिग्गज नेताओं के सपने

Wed, 08 Apr 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अधिकांश पंचायतों में इस बार आरक्षित श्रेणियों का वर्चस्व रहेगा कायम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी रोस्टर ने चुनावी दंगल में उतरने की आस लगाए बैठे दिग्गज नेताओं के सपने तोड़ दिए हैं। अधिकांश पंचायतों में आरक्षण के फेर में महिलाओं को 50 फीसदी सीटें आरक्षित होने से गांव की बनने वाली सरकार में वर्चस्व कायम रहेगा। रामपुर खंड की शहर से सटी पंचायत रचोली में लगातार दूसरी बार महिला वर्ग के लिए प्रधान की सीट आरक्षित हुई है। पंचायत समिति भी महिला के खाते में आई है। शिंगला पंचायत अनुसूचित जाति, डंसा पंचायत में महिला अनुसूचित जाति, लालसा पंचायत में महिला सामान्य श्रेणी, 12/20 घाटी की कूहल पंचायत इस बार महिला की जगह सामान्य श्रेणी और देवठी पंचायत में अनुसूचित जाति पुरुष के खाते में आई है। इसी तरह दूर दराज पंचायत मुनिश और काशापाट इस बार अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित हुई है। पंचायत समिति शिंगला भी अनुसूचित जाति महिला और डंसा, लालसा इस बार अनारक्षित हुई है। कूहल, देवठी अनुसूचित जाति, धार गौरा अनुसूचित जाति महिला, दत्तनगर, भड़ावली भी महिला, मुनिश काशापाट अनुसूचित जाति, गोपालपुर इस बार प्रधान और पंचायत समिति महिला श्रेणी के लिए आरक्षित हुई है। इसी तरह तकलेच और भड़ावली पंचायतें अनारक्षित हुई हैं। नरैण और बाहली पंचायतें महिला प्रधान के लिए आरक्षित हुई हैं। दरकाली पंचायत अनुसूचित जाति के खाते में आरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed