{"_id":"6ac24ad21f9491036a00cb7e","slug":"election-process-for-the-bushahr-auto-operators-union-has-begun-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171513-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की चुनावी प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की चुनावी प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन
रामपुर में ऑटो ऑपरेटर यूनियन की चुनावी प्रक्रिया हुई शुरू। संवाद
बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की चुनावी प्रक्रिया हुई शुरू
. छह ऑपरेटरों ने विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र
. नामांकन के लिए आज होगा अंतिम दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन रामपुर की नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को 6 ऑटो ऑपरेटरों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन होगा। उम्मीदवार सोमवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्तूबर को नाम वापसी होगी। इसी दिन चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी के लिए 12 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य किया गया है। इनमें पासपोर्ट आकार की फोटो, प्रस्तावक का विवरण, ऑटो का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और यूनियन की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही ऑटो ऑपरेटरों में भी हलचल बढ़ गई है। विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने स्तर पर संपर्क और तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी। यूनियन की ओर से सभी इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन पत्र जमा करने का आग्रह किया गया है।