फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election news rampur

Rampur Bushahar News: ठियोग में नगर परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं

Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए सात टीमें तैनात और तीन रिजर्व
विज्ञापन

18 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने तैयारियां कीं पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। चुनाव संपन्न करवाने के लिए सात टीमें तैनात की गई हैं और तीन टीमें आरक्षित रखी गई हैं। प्रत्येक टीम में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी हैं। सात पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं और 14 पुलिस कर्मी सेवाएं देंगे।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए चुनावी अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नगर परिषद के सात वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 1890 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 978 पुरुष और 912 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार सात वार्डों में से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि एक वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। वहीं प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 1 जनोग घाट के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय ठियोग, वार्ड नंबर 2 प्रेम घाट के लिए ज्ञानोदय मॉडल गवर्नमेंट सीपीएस ठियोग, वार्ड नंबर 3 नया बाजार के लिए जिला पुस्तकालय ठियोग, वार्ड नंबर 4 राम बाजार के लिए नगर परिषद कार्यालय ठियोग को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 5 शाली बाजार कृष्णा गली के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग, वार्ड नंबर 6 छैड़हला के लिए जूनियर इंजीनियर एचपीएसईबीएल कार्यालय ठियोग और वार्ड नंबर 7 रहीघाट के लिए पंचायत भवन देवरीघाट को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed