फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Election material reaches Reckong Peo, distribution to blocks to begin soon

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ पहुंची चुनाव सामग्री, जल्द ब्लॉकों को होगी वितरित

Mon, 24 Nov 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स सहित स्टेशनरी पहुंची जिला मुख्यालय
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद होगा सामग्री का वितरण : कृष्ण गोपाल
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को चुनाव सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि, बैलेट बॉक्स और स्टेशनरी भी जिला निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचा दी गई है। इसका वितरण जल्द ही ब्लॉकों में किया जाएगा। किन्नौर जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कार्यालय से संबंधित पंचायत इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि चुनाव सामग्री का अधिकांश हिस्सा रिकांगपिओ पहुंच चुका है। इसमें बैलेट बॉक्स और स्टेशनरी शामिल है। उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर के वितरण की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग ने शिमला में रखी थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के लिए शिमला स्थित सरकारी प्रिंटिंग प्रेस से बैलेट पेपर उठाने की तारीख तय की थी। जिला निर्वाचन कार्यालय किन्नौर से अधिकृत व्यक्ति यह सामग्री उठाएगा। जैसे ही यह सामग्री यहां पहुंचेगी, इसे तुरंत हमारे तीनों ब्लॉकों में वितरित कर दिया जाएगा। सामग्री सुरक्षित स्थान पर रखी गई है। कृष्ण गोपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जो चुनाव सामग्री, विशेष रूप से स्टेशनरी और बैलेट बॉक्स पहले से आ चुकी है, उसे जिले के सभी तीनों ब्लॉक कार्यालयों (खंड विकास अधिकारी कार्यालयों) में एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। यह सामग्री चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधित पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी सामग्री का वितरण आचार संहिता लागू होने के बाद ही किया जाएगा, क्योंकि अभी चुनाव की तिथियां घोषित होनी बाकी हैं। आचार संहिता लगते ही प्रशासन चुनाव संबंधी सभी सामग्री तुरंत उपलब्ध कराएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article