फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   education

अभिभावकों से ऑनलाइन ली स्कूल खोलने की राय

Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के तहत ई पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए परामर्श लिया। छह और 7 अगस्त को आनी स्कूल में ई पीटीएम के माध्यम से सफल बातचीत की गई, जिसमें अधिकतर अभिभावकों ने महामारी के दौरान स्कूल बंद रखने की बात कही।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हुआ जब अभिभावक के साथ ई पीटीएम से बैठक की गई। अभिभावकों ने मोबाइल एप के जरिये स्कूल में शिक्षकों से बात की। अध्यापकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभिभावकों को लॉकडाउन में करवाई जा रही पढ़ाई और शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। देशभर में चार माह से लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि, अनलॉक तीन में सरकार ने कुछ छूट दे रखी है, लेकिन कोविड के मामले पहले के मुकाबले अब काफी बढ़ रहे हैं। इसलिए किसी जगह पर भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर ईपीटीएम कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत अभिभावक और अध्यापक गूगल मीट, व्हाट्सएप समेत अन्य मोबाइल एप के जरिये एक-दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने अध्यापकों के साथ बैठक कर ई. पीटीएम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक राजेश जिस्टू, मनमोहन शर्मा, श्यामनंद, टेक चंद, इंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, राकेश भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, नरेश कुमार, मनीषा वर्मा, तिलका देवी, आशा देवी, बल राम और तारा चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed