फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister to honour alumni at Arasu School on December 29

Rampur Bushahar News: अरसू स्कूल में 29 दिसंबर को शिक्षा मंत्री पूर्व छात्रों को करेंगे सम्मानित

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
. स्कूल में पूर्व छात्र मिलन और वार्षिक समारोह का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अरसू में 29 दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन और वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में पूर्व छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अरसू स्कूल के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने बताया कि 29 दिसंबर को स्कूल में भव्य पूर्व छात्र मिलन एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें पूर्व छात्र अपनी यादें ताजा करेंगे। साथ ही नए संकल्प और सफलता का उत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि, जबकि हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और संस्थान के सभी प्रतिष्ठित पूर्व छात्र विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मेधावी सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं और बारहवीं के 1973 से अभी तक के सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, समारोह का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पूर्व छात्र होंगे, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। उन्होंने स्कूल के सभी पूर्व छात्रों से आह्वान किया है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं। उन्होंने पूर्व छात्रों से अपील की है कि वे अपनी पाठशाला की उन गलियों में फिर से लौटें, जहां आपने अपने सपनों को पंख दिए थे। अपने पुराने साथियों से मिलें और विद्यालय की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article