फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister inaugurated Bailey Bridge on Nihari Garavag Road

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने निहारी गरावग सड़क पर बैली ब्रिज का किया लोकार्पण

Mon, 25 Nov 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated Bailey Bridge on Nihari Garavag Road
निहारी गरावग संपर्क मार्ग पर बैली ब्रिज का उदघाटन करते शिक्षा मंत्री
कुड़ी मोहली संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बोले- वित्त वर्ष के अंत तक 10 और सड़कों की करेंगे पासिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गरावग पंचायत में गिरी नदी पर 95 लाख से निर्मित निहारी गरावग संपर्क मार्ग पर बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। साथ ही गरावग से ग्रेई संपर्क मार्ग का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने 3 करोड़ 92 लाख से निर्माणाधीन कुड़ी मोहली संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें यहां के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जुब्बल, नावर, कोटखाई में 100 सड़कों की पासिंग हो चुकी है। इस वित्त वर्ष के अंत तक लगभग एक दर्जन और सड़कों की पासिंग का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पिछली बार जहां जुब्बल कोटखाई में न के बराबर सड़कें स्वीकृत हुईं थीं। वहीं वर्तमान सरकार में सर्वाधिक 190 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुईं है। उन्होंने कहा कि गरावग पंचायत की जो बस्तियां सड़क से अभी नहीं जुड़ पाई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द सड़कों से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने प्रगतिनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में संस्थान के अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने संस्थान में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान सुखचैन सुमन, पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देविंदर सावंत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed