फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister, Ani College, vacant posts, students upset

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री के दौरे से आनी कॉलेज के रिक्त पदों के भरने की आस

Tue, 26 Nov 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 नवंबर को आनी में पीएमश्री वरिष्ठ विद्यालय और कन्या विद्यालय के सामूहिक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 नवंबर को आनी में पीएमश्री वरिष्ठ विद्यालय और कन्या विद्यालय के सामूहिक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके दौरे से जहां स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की आस बंधी है। वहीं, आनी कॉलेज में पिछले कई समय से रिक्त पड़े पदों को भरने और शारीरिक शिक्षा सहायक के पद को सृजित करने की आस भी बंधी हुई है। वर्तमान में आनी कॉलेज में प्राध्यापकों के छह पद पिछले काफी समय से रिक्त चले हैं। इसमें भूगोल, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, मैथ, अर्थशास्त्र और पुस्तकालय के अध्यक्ष सहित चारों पर खाली चले हैं। कॉलेज में रिक्त चले सभी पदों को भरने की मांग पीटीए कमेटी ने कई बार सरकार से उठाई। इसके बावजूद अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरा जा सका है। आनी कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष जवाहर ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह भारद्वाज पूर्व सदस्य गुलाब ठाकुर ने कहा कि कॉलेज में 6 महत्वपूर्ण विषयों के पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से कॉलेज में चल रहे उक्त सभी पदों को सरकार से जल्द भरने की मांग उठाई है।
आनी कॉलेज में हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान के एक-एक पद सृजित करने की मांग

आनी कॉलेज में हिंदी, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान विषयों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या सर्वाधिक है। वर्तमान में इन विषयों के प्राध्यापकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कॉलेज में उक्त तीन विषयों के एक-एक और प्राध्यापकों के पदों को सृजित करने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई गई है, ताकि यहां अध्ययनरत छात्र बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें।
विज्ञापन


आनी कॉलेज में शारीरिक शिक्षक के पद को सृजित करने की मांग

आनी कॉलेज में सात सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कॉलेज में खेल गतिविधियों को करवाने के लिए शारीरिक शिक्षा सहायक प्राध्यापक का एक भी पद आजतक सृजित नहीं किया गया है। इससे यहां अध्ययनरत छात्रों की खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। पीटीए संघ ने प्रदेश सरकार से इस पद को जल्द सृजित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनी कॉलेज में 70 प्रतिशत छात्राएं कर रही है अध्ययन

आनी कॉलेज में वर्तमान में सात सौ छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें से 70 प्रतिशत संख्या लड़कियों की हैं, जिनमें से अधिकतर छात्राएं ग्रामीण परिवेश से कॉलेज को प्रतिदिन अपने घरों से अध्ययन करने आती हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के लिए यह कॉलेज वरदान साबित हुआ है। इससे छात्राओं की उच्च शिक्षा ग्रहण करने का ग्राफ में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में प्रतिवर्ष छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में पीटीए संघ ने प्रदेश सरकार से आनी कॉलेज में सभी पदों को सृजित और खाली पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed