फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education in Banking, Financial Services, and Insurance will be available at PG College, Rampur

Rampur Bushahar News: पीजी कॉलेज रामपुर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा की मिलेगी शिक्षा

Thu, 25 Jun 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बी-कॉम (एईडीपी) कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम हुआ शुरू
विज्ञापन


कुल 60 सीटों के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नई शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने की कवायद भी चल रही है। इसी कड़ी में पीजी कॉलेज रामपुर के वाणिज्य विषय से जुड़े विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा क्षेत्र से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे रोजगार सेवाओं से सीधा जुड़ सकें। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीकॉम (एईडीपी) बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 60 सीटों वाले इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। पीजी कॉलेज रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीकॉम अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (बीएफएसआई) शुरू किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस अभिनव एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्यक्रम के तहत इस विषय के लिए कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (कॉमर्स) या 12वीं कक्षा में गणित या अर्थशास्त्र विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। अप्रेंटिसशिप आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत का वास्तविक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में योग्य मानव संसाधन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कोर्स युवाओं के लिए बेहतर कॅरिअर अवसर उपलब्ध कराएगा। पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी बैंकिंग संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बीमा सेवाएं, ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और आधुनिक वित्तीय तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट gbpmgcrampur.edu.in से प्रवेश आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article