फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Educate students about the harmful effects of plastic

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए

Fri, 27 Feb 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Educate students about the harmful effects of plastic
पीजी कॉलेज रामपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी औ
रामपुर बुशहर। महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। कुफरी के होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषण संस्थान की टीम ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए। टीम ने बताया कि प्लास्टिक लंबे समय तक नष्ट नहीं होता है और प्रदूषण का मुख्य कारण बनता है। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश फैलाया। उन्होंने कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को लेकर प्रेरित किया। शिविर में सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सरिका जोकटा, कुषारिका ठाकुर, एंजेल ठाकुर, विशाली, संध्या मिश्रा और निकिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक जितेंद्र साहनी और रंजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article