{"_id":"6af714a3ad389240d701f1d3","slug":"e-rickshaws-will-operate-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174828-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में 25 ई-रिक्शा होंगे संचालित, 21 नवंबर तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में 25 ई-रिक्शा होंगे संचालित, 21 नवंबर तक मांगे आवेदन
विज्ञापन
कल्पा-रिकांगपिओ में 15 और सांगला में 10 ई-रिक्शा चलाने की योजना
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर ने जारी की सार्वजनिक सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 25 ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने कल्पा-रिकांगपिओ क्षेत्र में 15 और सांगला में 10 ई-रिक्शा चलाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर ने इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 21 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार ई-रिक्शा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रतियां क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रामपुर में जमा करवानी होंगी। आवेदन के साथ बेरोजगार प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति, आवेदक के पास कोई अन्य व्यावसायिक वाहन या परमिट नहीं होने संबंधी शपथ पत्र और स्थानीय निवासी होने का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। सूचना में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही और पूर्ण होनी चाहिए। अधूरे आवेदन या आवश्यक दस्तावेज के अभाव में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ई-रिक्शा का आवंटन निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के अनुसार होगा। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ई-रिक्शा का संचालन कल्पा-रिकांगपिओ और सांगला के 20 किलोमीटर के दायरे में ही मान्य होगा। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समय सीमा से पहले कार्यालय में आवेदन जमा करवाने की अपील की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है।