फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   E Mart India distributed mulberry saplings in Nithar

Rampur Bushahar News: ई मार्ट भारत ने नित्थर में वितरित किए शहतूत के पौधे

Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
E Mart India distributed mulberry saplings in Nithar
नित्थर की ग्राम पंचायत नित्थर और देहरा की महिलाएँ ई मार्ट भारत से जुड़ने क बाद सामुहिक चित्र
रेशम उगाकर महिलाएं कर सकती है अपनी आर्थिकी को मजबूत : पूनम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर और देहरा पंचायत में मंगलवार को ई मार्ट भारत से जुड़ी महिलाओं को शहतूत के पौधे वितरित किए। नित्थर क्षेत्र के हर महिला मंडलों में 50-50 शहतूत के पौधे बांटे गए। ई मार्ट भारत की जिला कुल्लू की प्रमुख पूनम शर्मा ने कहा कि पौधे उन महिलाओं को दिए गए हैं, जो नालागढ़ और पालमपुर के दौरे पर गई थीं। महिलाओं ने रेशम की खेती के बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि पौधों को बांटने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रेशम के उत्पादन के बारे में जागरूक करना है। शहतूत का पौधा कई तरह से उपयोगी है। शहतूत का फल खाने के काम आता है और पत्तियां रेशम कीट पालन में उपयोग होती हैं। इसके अलावा लकड़ी का उपयोग फर्नीचर और ईंधन बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। शहतूत के पौधे के विभिन्न भागों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। ई मार्ट भारत के माध्यम से बेचा जा सके और आर्थिकी का एक बेहतर विकल्प बने। उत्पादन कर देश की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं और कई बन रही हैं। कई घरेलू उत्पाद तैयार कर ई मार्ट भारत में बेच सकते हैं। इस दौरान ई मार्ट भारत के सदस्य सिकंदर ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed