फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Duttanagar won the KPL cricket winner trophy

Rampur Bushahar News: दत्तनगर ने जीती केपीएल का क्रिकेट की विजेता ट्रॉफी,सचिन चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1.25 लाख नकद राशि और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। कलेडा में आयोजित कलेडियन प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब डीवायएससी दत्तनगर की टीम ने जीता। बीसीसी कलेडा और युवक मंडल कलेडा ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सचिन ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कलेडा-मझेवटी पंचायत की प्रधान प्रोमिला मेहता ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य रुद्रा कायथ, वार्ड पंच हरनाम ठाकुर, सरोजना और आगरा शर्मा मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1.25 लाख नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 66 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला डीवायएससी दत्तनगर और ब्राइट स्टार केवली रोहड़ू के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्राइट स्टार केवली रोहड़ू की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दत्तनगर की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सचिन मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिव शक्ति डीजे ब्वॉय शोली के करण, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ग्रीन वैली गिंंचा के काका पालसरा, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ग्रीन वैली गिंचा के संजू और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक ब्राइट स्टार केवली के दीवान कायथ को चुना गया। इस मौके पर बीसीसी कलेडा के अध्यक्ष हजारी कायथ, शमशेर ठाकुर, शशि शुक्ला, सतीश शर्मा, प्रकाश कायथ, नरेश शर्मा, टीकम बुशहरी, अश्वनी शर्मा, नवीन और सौरभ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed