फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to lack of rain and snowfall in Kotkhai, the water level fell

Rampur Bushahar News: आसमां से कब बरगेगी राहत, जमीन पर सूखा बना आफत

Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई में बारिश-बर्फबारी न होने से गिरा जलस्तर गिरा, बागवानी और जल स्रोतों पर मंडराया संकट
विज्ञापन

लोगों की मांग, जंगलों में छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
अब लोगों को इंतजार है कि आसमां से कब राहत बरसेगी, क्योंकि जमीन पर सूखा आफत बन गया है। कोटखाई क्षेत्र में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति और बागवानी पर पड़ रहा है। यदि समय रहते बारिश या बर्फबारी नहीं हुई, तो आने वाली गर्मियों में भारी पेयजल किल्लत झेलनी पड़ सकती है। क्षेत्र की अधिकांश पेयजल योजनाएं नदी-नालों पर निर्भर हैं, लेकिन लगातार सूखे हालात के चलते पानी के कई प्राकृतिक स्रोत सूख चुके हैं। वहीं, बगीचों में नमी पूरी तरह खत्म हो गई है, जिससे बागवानी कार्य और नए पौधों को रोपने का कार्य बागवानों के लिए बेहद मुश्किल होता जा रहा है। बागवानों का कहना है कि यदि यही हालात बने रहे, तो इसका असर आने वाले वर्षों की फसल पर भी पड़ेगा, जो बागवानी क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी है। बागवान मोहित चौहान, ब्रिज लाल, राजेश पुरटा और राकेश चौहान ने बताया कि पानी के स्रोतों को जीवित रखने के लिए चेक डैम और जंगलों में छोटे-छोटे तालाब बनाना बेहद जरूरी है। इससे बारिश के पानी का संरक्षण होगा और भू जल स्तर को भी सहारा मिलेगा। कुल मिलाकर मौसम की बेरुखी ने जहां लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं जल संरक्षण के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाला समय पेयजल और बागवानी दोनों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

जल संरक्षण के लिए विभाग देगा सहयोग

डीएफओ ठियोग मनीष रामपाल ने कहा कि यदि स्थानीय लोगों की ओर से तालाब निर्माण की मांग आती है, तो प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। जल संरक्षण के लिए विभाग हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article