{"_id":"6150ab3a8ebc3efad92e36f0","slug":"due-to-heavy-blasting-houses-in-danger-in-nirth-rampur-hp-news-sml3852506103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग से निरथ के कई घरों में आई दरारें, खौफ में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्टिंग से निरथ के कई घरों में आई दरारें, खौफ में लोग
विज्ञापन
नीरथ के आसपास ब्लॉस्टिंग होने कई मकानें पर पड रही है दरारें
- फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट फेज-वन निर्माण के दौरान सतलुज नदी पर ब्लास्टिंग से निरथ और इसके आसपास कई घरों पर दरारें आ गई हैं। इससे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। इसके साथ ही लोगों में कंपनी की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी रोष है। परियोजना प्रभावितों का कहना है कि यहां पर दिन और रात के समय बड़े पैमाने पर ब्लास्टिंग की जा रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि जल्द अवैध रूप से हो रही ब्लास्टिंग को रोका जाए, अन्यथा ग्रामीण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। नीरथ पंचायत प्रधान रीना देवी, स्थानीय निवासी प्रविंद्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, प्रिंस शर्मा, गोपाल ठाकुर, सुंदर चौहान और सुंदर कश्यप ने बताया नीरथ के पास सतलुज नदी पर सभी नियम कानूनों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग की जा रही है।
इसके कारण कई लोगों के घरों में दरारें आई गई हैं। उन्होंने कहा कि धूल मिट्टी लोगों के घरों में पहुंच रही है। इसके कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग उठाई कि नियमों को ताक पर रखकर की जा रही ब्लास्टिंग को रोका जाए ताकि लोगों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।