फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to falling prices of apples in the market, gardeners stopped plucking

Rampur Bushahar News: मंडी में सेब के गिरते दाम के बाद बागवानों ने रोका तुड़ान

Wed, 30 Jul 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 अगस्त के बाद अच्छे दाम की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन फल मंडियों में अधिक आवक से सेब के दाम में गिरावट आई है। सेब के गिरने दाम ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों से मंडियों में सेब की कीमतें लागत मूल्य से भी नीचे पहुंच गईं। इसके चलते कई बागवानों ने फिलहाल तुड़ान रोकने का फैसला लिया है। बागवान अब अच्छे दामों के इंतजार में हैं। बागवान अनुमान लगा रहे हैं कि 25 अगस्त के बाद बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। अभी मंडियों में सेब की अधिक आवक और सप्लाई चेन में अव्यवस्था के कारण दाम गिरे हैं, लेकिन जैसे ही निचले क्षेत्रों में तुड़ान धीमा पड़ेगा और त्योहारों का सीजन नजदीक आएगा, बाजार में मांग बढ़ेगी और दाम भी सुधरेंगे। कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल क्षेत्र के बागवानों ने तुड़ान कार्य को धीमा कर दिया है। अब उन्हीं बगीचों से फल तोड़े जा रहे हैं, जहां फल खराब होने की संभावना है। बागवानों की मांग है कि सरकार मंडियों में व्यवस्था को सुदृढ़ करे और बिचौलियों की मनमानी पर लगाम लगाए, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित दाम मिल सके। अब देखना होगा कि 25 अगस्त के बाद बाजार में किस तरह का सुधार आता है और क्या बागवानों की उम्मीदें पूरी हो पाती हैं। पराला मंडी के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि अच्छे माल के दाम अच्छे मिल रहे हैं। अब इससे नीचे और गिरावट की संभावना नहीं है। जितनी गिरावट आनी थी, वह आ गई है। अच्छे माल का दाम अच्छा ही रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article