{"_id":"615f262e8ebc3e61df07e9e7","slug":"dsp-innaugreted-fitness-center-in-rampur-rampur-hp-news-sml3864752157","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी रामपुर ने किया नगर परिषद के फिनेस सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी रामपुर ने किया नगर परिषद के फिनेस सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन
डीएसपी चंद्रशेखर नगर परिषद रामपुर के जिम टिनेस सेंटर का शुभारंभ करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के पुराने बस अड्डे पर स्थित नगर परिषद के जिम फिटनेस सेंटर का वीरवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएसपी चंद्रशेखर कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीएसपी चंद्रशेखर ने रिबन काटकर इस जिम का उद्घाटन किया। अब यहां पर युवा सुबह और शाम जिम की ट्रेनिंग लेंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की युवक और युवतियां भी मौजूद रहीं। गैलेक्सी फिटनेस के संचालक हैप्पी ने कहा कि यह फिटनेस सेंटर नगर परिषद के अधीन है और अगले तीन वर्षों तक इसे गैलेक्सी फिटनेस सेंटर संचालित करेगा।
मुख्यातिथि डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा कि फिट रहने के लिए शहर और गांव में जिम का होना अति आवश्यक है। युवा अगर अपनी शारीरिक कसरत पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो वे नशे और अन्य कुरीतियों से दूर रह सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे फिट रहने के लिए लगातार कसरत करें। इस मौके पर जिम ट्रेनर विवेक शर्मा, नरैंण सागर, लोकेंद्र भंडारी, अनूप शर्मा और गुलशन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।