फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drug and rigor are also necessary to avoid corona epidemic: DC, rampur bushar news

कोरोना महामारी से बचने के लिए दवाई भी और कड़ाई भी आवश्यक : डीसी

Sat, 17 Apr 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Drug and rigor are also necessary to avoid corona epidemic: DC, rampur bushar news
कानम गांव में उपायुक्त हेमराज बैरवा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। जिले के पूह उपमंडल की कानम, लाबरंग और स्पीलो पंचायत में शनिवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीणों को कोविड महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, उनसे आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थानों में कोविड का टीका अवश्य लगाएं। जिले के सभी प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे अपनी-अपनी पंचायतों के सभी पात्र व्यक्तियों का टीका सुनिश्चित बनाएं ताकि कोरोना महामारी से बचाव सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हमें कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित बनाना होगा। घर से बाहर निकलते समय सही प्रकार से मास्क अवश्य पहनें, साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार अपने हाथ साफ करते रहें और दो गज की दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि इन्हीं उपायों से हम कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बचाव संबंधी उपाय व दवाई (टीका) लगाने से हम अपने आप को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण जारी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 90 प्रतिशत लोगों ने कोविड टीका लगा लिया है। उन्होंने शेष पात्र छूटे लोगों से भी आग्रह किया कि वे शीघ्र कोविड टीका लगाएं। कोरोना महामारी से बचने के लिए दवाई भी और कड़ाई भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed