{"_id":"665094438dc89290a307869d","slug":"drone-search-campaign-for-opium-and-hemp-cultivation-started-in-mundli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-116401-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुंडली में अफीम और भांग की खेती का ड्रोन से सर्च अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुंडली में अफीम और भांग की खेती का ड्रोन से सर्च अभियान शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू) । शिमला पुलिस ने अफीम और भांग की अवैध खेती करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने उपमंडल के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन से सर्च अभियान शुरू किया है। शिमला से पुलिस का एक विशेष दल नेरवा तहसील के थरोच, शिल्ला, मधाना और मुंडली आदि क्षेत्र में ड्रोन से एक सर्च अभियान चलाया। एसडीपीओ चौपाल सुशान शर्मा ने बताया कि उपमंडल चौपाल में अफीम और भांग की अवैध खेती के मामले सामने आ चुके हैं। इस कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस टीम और ड्रोन के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम तो नहीं दिया जा रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम और ड्रोन के जरिये नशे की रोकथाम को लेकर सर्च अभियान चलाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति की नशे के किसी कारोबार अथवा इसकी खेती की संलिप्तता पाई जाती है तो उस व्यक्ति के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि क्षेत्र में दुसरे राज्य की सीमा के साथ सटे गांव में दूर दराज गांव में अफीम भांग की खेती के मामले पहले कई बार सामने आ चुके हैं। अब पुलिस इस पर कड़ी नजर रख रही है।