{"_id":"6790f7d9bfdaad88940a671f","slug":"drinking-water-tanker-scam-in-theog-huge-mega-conference-in-theog-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128661-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेयजल समस्याओं को लेकर पंचायतों में जाकर जनता से होगा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेयजल समस्याओं को लेकर पंचायतों में जाकर जनता से होगा संवाद
विज्ञापन
पेयजल टैंकर घोटाले को लेकर सात फरवरी को होगा विशाल महासम्मेलन
जल संघर्ष मोर्चा में दोषियों पर मामला दर्ज करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में पेयजल कमी की समस्या और टैंकर घोटाले को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। जल संघर्ष मोर्चा और ग्रामीण इस मामले के दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सात फरवरी को ठियोग में विशाल महासम्मेलन आयोजित करेगा। मोर्चा के संयोजक संदीप सोनू ने बताया कि मंगलवार को मोर्चा के सम्मेलन के बाद हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मोर्चा के सदस्य इस अवधि में पंचायतों का दौरा कर समस्या के निराकरण के लिए आम जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ले जाया जाएगा, ताकि समस्या का ठोस और स्थायी हल निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायतों में पेयजल की कमी एक गंभीर समस्या धारण कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के भंडारण, पाइपों को बिछाने और अन्य कार्यों में बरती गई लापरवाही से ग्रामीण पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ आम जनता से जुड़ा मुद्दा होने के कारण जनप्रतिनिधियों को आगे आकर मोर्चा में शामिल होने का दबाव बढ़ रहा है। मोर्चा के पहले सम्मेलन की तुलना में मंगलवार को हुए महासम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे। ठियोग में कांग्रेस सत्ता पक्ष में है, जबकि माकपा और भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। पिछली बार के महा सम्मेलन में कई कांग्रेसी शामिल हुए थे, लेकिन पंचायत जन प्रतिनिधियों और मंडल कांग्रेस ने सम्मेलन से अपनी दूरी बनाए रखी थी। नगर परिषद के जन प्रतिनिधि भी मौके से नदारद पाए गए। सात फरवरी को होने वाले महा सम्मेलन में कांग्रेसी नेता और नगर परिषद के जन प्रतिनिधि शामिल होने का दबाव कितना कारगर सिद्ध होगा, यह देखना रोचक रहेगा। मोर्चा के संयोजक संदीप सोनू ने उपमंडल ठियोग की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से इस सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि आगामी समय के लिए ठोस नीति बनाई जा सके।