फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water shortage started increasing in Nithar and Dehra Panchayat

Rampur Bushahar News: सूखे की चपेट में पेयजल स्रोत, पांच दिन बाद मिल रहा पानी

Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage started increasing in Nithar and Dehra Panchayat
उपतहसी नित्थर के लिए बनी कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से पहुंच रहा नामात्र पानी। संवाद
नित्थर और देहरा पंचायत में बढ़ने लगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन


कुर्पण उठाऊ पेयजल योजना का पानी भी नाम मात्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। इस बार सर्दी में बर्फबारी और बारिश कम होने के कारण नित्थर के पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को पांच दिन बाद पेयजल मिल रहा है। इस कारण नित्थर और दुराह पंचायतों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं और पेयजल संकट गहराने लगा है। नित्थर के लिए मुख्य पेयजल का स्रोत दुराह खड्ड है। यह पानी दुराह पंचायत और लोट पंचायत के लिए आपूर्ति मुहैया करवाता है। ऐसे में यह पानी नाकाफी है। नित्थर और देहरा पंचायत पानी की कमी से जूझ रही है। ग्रामीणों को पानी पांच दिन बाद मिल रहा है। वहीं, ज्यादा से ज्यादा एक घंटा पेयजल आपूर्ति से लोगों का गुजारा नहीं हो रहा है। नित्थर और देहरा पंचायत की महिलाओं का कहना है कि पानी की कमी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पानी की किल्लत से घर के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पशुपालकों को पानी की बहुत जरूरत रहती है, जबकि कुर्पण खड्ड पेयजल योजना का पानी नाममात्र है, जोकि कुछ दिन पहले ही जोड़ा गया है। इतना कम पानी होने से दो पंचायतों की मुश्किल बढ़ गई है, जबकि यह पेयजल योजना दुराह और लोट पंचायत के हजारों ग्रामीणों की प्यास बुझाती है। इसके बाद जो पानी बचता है, वो पानी नित्थर को नसीब होता है, जोकि नाममात्र है। नित्थर के ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कुर्पण खड्ड पेयजल एवं सिंचाई योजना आनस-मोइन-नित्थर जो 23 करोड़ के बजट से सतलुज जल विद्युत निगम और जल शक्ति विभाग निर्माण कर रहा है, ये जब तक शुरू नहीं होती है, तब तक पानी की समस्या कम नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन और विभाग से शीघ्र समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।


पेयजल योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। थोड़ा बहुत कुछ काम बचा है, उसको भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। लिफ्ट का पानी भी शुरू हो गया है। - प्रकाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article