{"_id":"69ea0599890b9a4a0101329e","slug":"drinking-water-is-available-in-dehra-panchayat-after-six-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158677-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत में छह दिन बाद मिल रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत में छह दिन बाद मिल रहा पेयजल
विज्ञापन
पांच वर्ष बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई कुर्पण खड्ड पेयजल और सिंचाई योजना। संवाद
24 करोड़ की कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजना राम भरोसे
पांच साल से सिरे नहीं चढ़ पाया योजना का काम
देहरा और नित्थर पंचायत में गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर और देहरा पंचायत के लिए करीब 24 करोड़ की लागत से बन रही कुर्पण खड्ड पेयजल एवं सिंचाई योजना पांच साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते गर्मियों में हजारों लोगों के सामने पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।
जल शक्ति विभाग और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से इस योजना का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। योजना के तहत देहरा पंचायत के मोइन और आनस गांवों को पेयजल के साथ सिंचाई सुविधा भी मिलनी है। देहरा और नित्थर पंचायत के अन्य गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है।
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही देहरा पंचायत के गांवों में पानी की किल्लत नजर आने लगी है। कई जगह लोगों को छह दिन बाद पानी मिल रहा है। हालांकि योजना के तहत पानी नित्थर में बने टैंकों तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों में संशय है कि इस बार गर्मियों में नियमित आपूर्ति हो पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, आनस और मोइन गांवों के लिए प्रस्तावित सिंचाई सुविधा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अभी तक वितरण प्रणाली तैयार नहीं हो पाई है। इससे किसानों में असमंजस है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन मोइन गांव तक पहुंच चुकी है, लेकिन योजना धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है।
अगले 10 दिनों के भीतर नित्थर और देहरा पंचायत के लोगों को नियमित पानी मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल पेयजल टैंकों की सफाई का कार्य चल रहा है और अभी दो चरणों में पानी लिफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था को सुचारू कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
-किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग आनी