फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water crisis in Nithar and Dehra Panchayat, people worried, Kullu

Rampur Bushahar News: सप्ताह में एक बार हो रही पेयजल आपूर्ति, सड़कों पर कपड़े धो रहीं महिलाएं

Fri, 21 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Nithar and Dehra Panchayat, people worried, Kullu
नित्थर में पानी की समस्या को लेकर महिलाएँ सड़क पर कपड़े धोते हुए।
नित्थर और देहरा पंचायत में गहराया पेयजल संकट, करोड़ों की कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना भी नहीं बुझा पा रही ग्रामीणों की प्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। सूखे की लगातार बढ़ती मार के कारण अब पेयजल संकट की समस्या विकराल बनती जा रही है। उपतहसील नित्थर की पंचायत नित्थर और देहरा के ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को सप्ताह में एक दिन पानी मिल रहा है और वह भी पर्याप्त नहीं है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को कपड़े धोने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। दोनों पंचायतों को पेयजल आपूर्ति के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना का पानी कहां जा रहा है, ग्रामीणों ने इसको लेकर जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

जिज्ञासा संस्था नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने जल शक्ति विभाग नित्थर की आलोचना करते हुए कहा कि कई वर्ष पहले बुआई में पेयजल टैंक जल शक्ति विभाग ने बनाया है, उसमें अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। केऊरी में भी टैंक बना है, जिसमें आधा इंच पानी की लाइन आती है। एक इंच की पेयजल लाइन आधी ही बिछाई गई है। उसके बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया है। देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने कहा है जल शक्ति विभाग देहरा पंचायत में पेयजल का सही आवंटन नहीं कर रहा। ग्रामीण राम सिंह, संतोष, संजीव, प्रेम सिंह, श्याम लाल और अन्य ने कहा कि जब कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना चौबिस घंटे चल रही है, तो इस योजना का पानी कहां जा रहा है। पानी की किल्लत के चलते महिलाओं को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नित्थर की महिलाएं सड़क किनारे प्राकृतिक जल स्रोत में जाकर कपड़े धोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


पेयजल स्रोतों का पानी घट गया
कुर्पण खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना आज-कल लगातार 15-15 घंटे हर दिन चल रही है। अधिक गर्मी होने की वजह से कई पेयजल स्रोतों का पानी घट गया है। बुआई और केऊरी में बने टैंकों में पानी के लिए लाइन बिछाने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश भारद्वाज, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed