फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water crisis in many areas of Aani

Rampur Bushahar News: आनी के कई इलाकों में पेयजल संकट

Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खोबड़ा, तनोडा और न्यू खोबड़ा सहित आसपास की कॉलोनियों में पांच दिन से आपूर्ति ठप
विज्ञापन

600 आबादी लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे की खोबड़ा, न्यू खोबड़ा कॉलोनी और तनोडा के लोग पांच दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग मंडल आनी के अंतर्गत आने वाले शवाड सब डिविजन की कराना से तनोडा, खोबड़ा, न्यू खोबड़ा को आने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 600 ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों धर्मेंद्र, कृष्ण ठाकुर, प्रवेश, पुरुषोत्तम, विजयेंद्र, कुंदन और छविंद्र सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभागीय फिटर और जेई को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कभी बारिश तो कभी मैन पावर की कमी का हवाला देकर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई। मजबूरन लोगों को एकमात्र हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है, जो ऐसी जगह स्थित है, जहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सोमवार से लगातार क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन शुक्रवार तक भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आनी कस्बे की पेयजल लाइन को आनी सब डिविजन के कर्मठ कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर बहाल किया, उसी तरह शवाड सब डिविजन को भी तत्परता दिखानी चाहिए थी। पेयजल आपूर्ति ठप होने से सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने सरकार, प्रशाासन और विभाग के आला अधिकारियों से शीघ्र पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है।उधर, इस संबंध में जल शक्ति मंडल आनी के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे जोड़ने का प्रयास जारी है। जल्द पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article