फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drains filled with filth in Nerwa market, people troubled by the smell

Rampur Bushahar News: नेरवा बाजार में गंदगी से भरीं नालियां, बदबू से लोग परेशान

Sun, 22 Feb 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drains filled with filth in Nerwa market, people troubled by the smell
सत्यानंद स्टोक्स शीतोष्ण बागवानी उत्कृष्ट केन्द्र शिलारू ।  संवाद
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा बाजार में बनी आधी-अधूरी नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। नालियों में गंदगी भरी रहती है, जिसकी बदबू से लोग परेशान होते हैं। लोगों को नाक पर रुमाल रख कर चलना पड़ता है। इन नालियों में मक्खी-मच्छरों की भरमार हो जाती है। वर्ष 2024 में नेरवा बाजार की मेटलिंग करने से पहले लोक निर्माण विभाग ने कई स्थानों पर पहले से बनी नालियों को तोड़ दिया था। उस दौरान विभाग ने कहा था कि मेटलिंग के बाद ज्यादा गहरी और चौड़ी नालियां बनाई जाएंगी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नालियों का निर्माण नहीं किया गया। आज हाल यह है कि कभी इन नालियों की साफ-सफाई लोक निर्माण विभाग करवाता है, तो कभी नगर पंचायत। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अब साफ-सफाई के लिए किसे कहें। इस विषय में नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक ने बताया कि नेरवा बाजार की सड़क और नालियां लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र में आती हैं। बाजार की सड़क की देखरेख, नालियों की साफ-सफाई और इनका निर्माण करवाना भी लोक निर्माण की जिम्मेदारी है। विभाग की ओर से नालियों की सफाई न करवाने के कारण आजकल यह कार्य नगर पंचायत की ओर से करवाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग नेरवा उप मंडल के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी साफ-सफाई किसे करवानी है। कभी विभाग, तो कभी नगर पंचायत की ओर से इसकी साफ-सफाई करवा दी जाती है। मार्च के बाद बजट का प्रावधान कर पूरे बाजार में नालियों का निर्माण करवा दिया जाएगा।

सत्यानंद स्टोक्स शीतोष्ण बागवानी उत्कृष्ट केन्द्र शिलारू ।  संवाद

सत्यानंद स्टोक्स शीतोष्ण बागवानी उत्कृष्ट केन्द्र शिलारू ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article