फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drainage work begins in Nitthar market

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में नालियों के निर्माण का कार्य शुरू

Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drainage work begins in Nitthar market
नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो
इंपैक्ट
विज्ञापन


. अब बाजार की सड़क पर नहीं रहेगी जलभराव की स्थिति
. कारोबारियों, राहगीरों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर बाजार की मुख्य सड़क पर नालियों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। सड़क के किनारे निकासी नालियों का निर्माण होने से बाजार की सड़क पर जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी। जल्द ही कारोबारियों, राहगीरों सहित स्कूली विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। नित्थर बाजार की प्रमुख समस्या सड़क पर जल निकासी की सही व्यवस्था न होना है। इस कारण जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। बारिश के दौरान बाजार की सड़क का पानी देहरा और चारमाला गांव की तरफ चला जाता है। इस कारण गांवों के कई लोगों को नुकसान हो रहा है। अब नालियों के निर्माण का कार्य वीरवार से शुरू हो गया है। इससे पहले इसका थोड़ा ही कार्य हुआ था, जिसको अब पूरा किया जाएगा। पहले से बनी नालियों के साथ पानी की पाइपलाइन डाली गई थी, जिसको अब बदलकर नित्थर बाजार के पिछली तरफ कर दिया गया है। नालियों का निर्माण सही तरीके से किया जाएगा ताकि पानी की निकासी सही से हो सके। इस समस्या को अखबार में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया।


नालियों का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में बाजार में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। -हिमांशु कटोच, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर

नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो

नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो

नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो

नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article