फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr.-Chintram president of India Brahmin Sabha Mandi

Rampur Bushahar News: डॉ. चिंतराम को सौंपी अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा मंडी की कमान

Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dr.-Chintram president of India Brahmin Sabha Mandi
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संगठन
सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने का लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा मंडी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. चिंतराम को सौंपी गई है। मंडी में सभा के चुनाव और संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महेश व्यास ने की, जबकि ठियोग के दीप राम शर्मा मुख्य संरक्षक और शिवराम शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. चिंतराम को जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही घोषणा की गई कि संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ा जा सके। शिमला से प्रवक्ता आनंद शर्मा, विनोद शर्मा और संरक्षक आचार्य खजाना राम ने बैठक में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. चिंतराम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा को सामाजिक सेवा, जनकल्याण और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की मजबूती एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील भी की। बैठक में संरक्षक आचार्य हरिदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रवक्ता शशीपाल डोगरा, संयोजक महेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी जया शर्मा, हुकमीराम शर्मा और रामकृष्ण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed