{"_id":"66fa8cd5826f50c0cd0e9b58","slug":"dr-chai-shikshak-will-teach-yoga-in-north-india-light-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-122509-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उत्तर भारत में योग की अलख जगाएंगे च्वाई प्रधानाचार्य के डाॅ. प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उत्तर भारत में योग की अलख जगाएंगे च्वाई प्रधानाचार्य के डाॅ. प्रकाश
विज्ञापन
पिछले 24 साल से लोगों को दे रहे हैं ट्रेनिंग
विद्या भारती ने अब उत्तर भारत का सौंपा जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी खंड के एसवीएम च्वाई के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रकाश को विद्या भारती की ओर से उत्तर भारत में योग प्रमुख का जिम्मा सौंपा है। डाॅ. प्रकाश पिछले 24 सालों से एक बेहतर योग शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। योगासन में माहिर डाॅ. प्रकाश ने क्षेत्र में विभिन्न शिविरों में प्रशिक्षुओं को योग की बारीकियां समझाई हैं। इसको देखते हुए विद्या भारती ने अब उन्हें पूरे राष्ट्र में योग की अलख जगाने का दायित्व सौंपकर प्रतिभाओं को निखारने का जिम्मा सौंपा है। इससे अब वे अपने योगासन से जिंदगियों में प्रकाश की जगमगाहट बिखरेंगे।
डाॅ. प्रकाश उत्तर भारत के जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा राज्यों में योग का प्रशिक्षण देंगे। इसमें वे योग प्रमुख की भूमिका में नजर आएंगे। डॉ. प्रकाश ने बताया कि वह पिछले 24 सालों से एसवीएम स्कूल में गुणात्तम शिक्षा के साथ-साथ योग की कक्षाएं लगाकर योग की अलख जगा रहे हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित छात्र आज शिक्षा के साथ-साथ योग में अपना नाम कमा कर भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में योग का प्रसार करवाना रहेगा। इसके साथ-साथ वे योग विषय को आगे ले जाने का ताउम्र प्रयास करते रहेंगे। वहीं, योग विषय पढ़ाना, योग का पाठ्यक्रम बनाना और योग की कार्यशाला चलाने का उन्हें जिम्मा सौंपा है, जिसे वे पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। डाॅ. प्रकाश गाजियाबाद में एक से 6 अक्तूबर तक आयोजित अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाएंगे। इसमें देशभर के योग प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।