{"_id":"69dcd46fc1327d0b33053106","slug":"dr-ambedkars-birth-anniversary-will-be-celebrated-at-the-sub-division-level-in-devtan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158034-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवटन में उपमंडल स्तरीय डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाया जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवटन में उपमंडल स्तरीय डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाया जाएगी
विज्ञापन
कोली समाज रामपुर की ओर से किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मिलेगा सम्मान, महिला मंडल देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रामपुर के साथ लगते देवटन में मंगलवार को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कोली समाज रामपुर की ओर से मनाए जाने वाले कार्यक्रम में आंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मंडल और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कोली समाज खंड रामपुर बुशहर की कार्यकारिणी एवं समाज के सभी साथियों के सहयोग से किया जा रहा है। इकाई अध्यक्ष मदन कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाबा साहेब आंबेडकर के समाज के लिए दिए गए योगदान और बलिदानों को स्कूल के छात्र-छात्राओं, विद्वानों, महिला वक्ताओं की ओर से उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं में मेरिट में आए विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 12 महिला मंडलों की महिलाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में लोक गायक टीआर कश्यप अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षक नन्ही कलाकार ऐंजल कालटा होगी। सभी महिला मंडलों की महानाटी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक माधी राम टुलिया बतौर मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त थाना प्रभारी मोहन जोशी, सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक मेला राम, मोहर सिंह, रीता काल्टा और कृष्णा देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कश्यप ने समाज के सभी साथियों से आह्वान किया है कि इस कार्यक्रम में अपने परिवार सहित भाग लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।