रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के प्रांगण में शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता ने बता कि कार्यक्रम में सत्र 2021-22 की कक्षा प्रथम से तृतीय कक्षा के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, अंग्रेजी और हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा प्रथम के प्रतिभागी एरिका ठाकुर, दित्वी मेहता, वारिधि चौहान, दिव्यांशी ठाकुर, ध्रुव नेगी, अहाना ठाकुर, कायरा मेहता, रूद्रांश दत्ता, विहान कनैन, वीर विद्या सिंह, कक्षा द्वितीय से अंशिता कपूर, आर्यश, रायशा, रान्या, सुहानी, अगत्स्य बोध, परीक्षित, स्वास्तिक, अनमोल, विदुषी कुकरेजा, तीसरी कक्षा की मंदार्वा, वाणी, एरिक रूद्र, उज्ज्वल, हन्ना मेहता, शाश्वत, आरना और युग मेहता को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।