{"_id":"69ef4fbb3fa1170922075c52","slug":"dozens-of-pine-trees-and-grass-bundles-burned-in-jalori-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158990-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जलोड़ी में दर्जनों देवदार के पेड़ और घास की टोलियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जलोड़ी में दर्जनों देवदार के पेड़ और घास की टोलियां जलीं
विज्ञापन
जलोड़ी गांव के साथ लगते जंगल में फैली आग। संवाद
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सेब के पेड़ बचाए
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत दुराह के जलोड़ी गांव में रविवार शाम करीब 5:00 बजे अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। इस घटना में दर्जनों देवदार के पेड़ और घास की टोलियां जलकर राख हो गईं।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन आग तेजी से जंगल में फैल गई, जिससे उसे तुरंत नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका। हालांकि ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए सेब के पेड़ों को बचा लिया और आग को गांव की ओर बढ़ने से रोकने में सफलता हासिल की।
शरटी गांव के पूर्व वार्ड सदस्य राकेश ठाकुर, पूर्व प्रधान मंजू ठाकुर, बबनेश, दविंदर, यशपाल, सतीश, शिशु, रामबीर, कुलदीप, तारा चंद, भूपी और रजनी देवी ने बताया कि आग को गांव की तरफ आने से रोक लिया गया था, लेकिन जंगल में फैली आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया था। सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
वन विभाग नित्थर के रेंज अधिकारी सोहन लाल नेगी ने बताया कि आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने किसानों, बागवानों और भेड़ पालकों से अपील की कि यदि वे खेतों के आसपास झाड़ियां जलाते हैं तो उन्हें पूरी तरह बुझाएं, ताकि इस तरह की लापरवाही से जंगलों को नुकसान न पहुंचे।