फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Double A Theog team became the winner of Siraj Cup 2025

Rampur Bushahar News: डबल ए ठियोग टीम बनी सिराज कप 2025 की विजेता

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Double A Theog team became the winner of Siraj Cup 2025
आनी में आयोजित सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
विजेता ठियोग को तीन, उप विजेता ब्लैक बॉयज को मिली डेढ़ लाख की इनाम राशि
विज्ञापन


प्रदेश के 128 टीमों के 1920 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

मुख्यातिथि रफ्तार ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज डबल ए ठियोग के अभिषेक रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस बार डबल ए ठियोग की टीम ने विजेता के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है, जबकि ब्लैक बॉयज रामपुर की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आनी में एक माह से चल रही सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 में प्रदेशभर की 128 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों के 1920 युवा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को सिराज कप का खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और डबल ए ठियोग टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ठियोग टीम ने निर्धारित दस ओवर में 7 विकट गंवाकर 153 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में ब्लैक बॉयज की टीम ने अंत तक मैच को रोमांचक बनाए रखा। आखिरी गेंद में रामपुर टीम की टीम को शिकस्त मिली। ब्लैक बॉयज की ओर से दलीप दीपू और हर्ष कायथ ने अर्धशतक बनाए, लेकिन ब्लैक बॉयज की टीम जीत हासिल न कर पाई। डबल ए ठियोग टीम ने पहली बार सिराज कप के विजेता का खिताब जीता है। विजेता टीम के कप्तान सामित ने जीत का श्रेय अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को दिया है। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज डबल ए ठियोग के अभिषेक रहे। प्रतियोगिता की विजेता ठियोग की टीम को तीन लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता ब्लैक बॉयज को डेढ़ लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली जहर इलेवन और मढ़ोग की टीम को 15-15 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि हिमालयन मॉडल समिति के अध्यक्ष रफ्तार ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और खेलों में युवाओं का बेहतरीन योगदान है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजक क्लब को एक लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि भेंट की। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि सिराज क्रिकेट कप में सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर कृष्ण ठाकुर, श्यामा नंद, पूर्ण शर्मा, हैप्पी ठाकुर, भीम सेन, जगदीश, नवल ठाकुर सहित अन्य मौजूद। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed