फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dopler radar establish in kinnaur and lauhal sipiti

Rampur Bushahar News: किन्नौर और लाहौल स्पीति में स्थापित होंगे डॉप्लर रडार

Fri, 17 Mar 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर और लाहौल स्पीति के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम की समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए दोनों जिलों में डॉप्लर रडार स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


डॉप्लर रडार की मदद से खासकर सर्दियों में भारी बर्फबारी, बर्फीले तूफान को लेकर लोगों को समय पर आगाह किया जा सकेगा, जिससे जानमाल की सुरक्षा के साथ ही लोगों को परेशानी न झेलनी पड़ी। डॉप्लर रडार की मदद से मौसम विभाग को 400 किलोमीटर तक के क्षेत्र में होने वाले मौसम के बदलाव के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। रडार डॉप्लर प्रभाव का इस्तेमाल कर आकार में सबसे छोटी दिखने वाली अति सूक्ष्म तरंगों का भी पता लगा लेता है। जब यही तंरगें किसी भी वस्तु से टकराकर लौटती हैं, तब यह रडार उनकी दिशा की आसानी से पहचान कर लेता है। इसके साथ ही यह हवा में तैर रहे माइक्रोस्कोपिक पानी की बूंदों को पहचानने के साथ यह उनकी दिशा का भी पता लगाता है। डॉप्लर रडार बूंदों के आकार, उनके रफ्तार से संबंधित जानकारी को हर मिनट में अपडेट करता है। इस डाटा के आधार पर यह पता करना आसान हो जाता है कि किस क्षेत्र में कितनी वर्षा, बर्फबारी और अंधड़ आएगा। इससे मौसम की भविष्यवाणी की सटीकता में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन


जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में हर साल सदिर्यों में अधिक बर्फबारी होने से हमेशा आपदा की घटनाएं होती रहती हैं। कहीं पर बर्फीला तूफान आ जाता है, तो वही हिमखंड गिरने से भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार ऐसी परिस्थितियों में लोग अपनी जिंदगी भी गंवा देते हैं। इन सभी पहलुओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले दोनों जनजातीय जिलों के लिए यह डॉप्लर रडार की आधुनिक तकनीक का तोहफा दिया है। डॉपलर रडार की सुविधा होने से लोगों को मौसम की पूरी सटीक जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रडार के माध्यम से बादलों के घनत्व, हवा की रफ्तार, नमी की मात्रा की पुख्ता जानकारी के साथ साथ ही अनुमानित चक्रवात, कम या ज्यादा बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि और तूफ ान आदि का सही सही और त्वरित पूर्वानुमान मिलता है। डॉप्लर वेदर रडार की सहायता से इस तरह की घटनाओं के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाती है जिससे समय रहते लोगों को सूचना देकर इनका प्रभाव कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed