{"_id":"692af319736147935e062a25","slug":"dog-bites-10-peoples-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-149066-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राेहड़ू में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 10 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राेहड़ू में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 10 लोगों को काटा
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने 28 लावारिस कुत्तों का किया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। एक लावारिस कुत्ते ने दो दिन में करीब 10 लोगों को काटा, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने पशुपालन विभाग को लावारिस कुत्तों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम ने 28 लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया। पशुपालन विभाग का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। नगर परिषद की टीम पागल कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पागल कुत्ते के आतंक से रोहडू और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नगर परिषद की ओर से कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि नगर परिषद की टीम को पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।