{"_id":"69d7acb6779e0748690eeb5f","slug":"dodra-kwar-road-remains-closed-for-the-third-day-people-are-troubled-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157804-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार सड़क तीसरे दिन भी बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार सड़क तीसरे दिन भी बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
चांशल समेत अन्य चोटियों पर हिमपात जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चांशल की ऊंची चोटियों पर वीरवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर से फिर हिमपात शुरू हो गया। इसके चलते डोडरा-क्वार सड़क तीसरे दिन भी वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बर्फबारी का असर कृषि और बागवानी पर भी साफ देखने को मिल रहा है। सेब, नाशपाती और अन्य फलों के बगीचों में फूल आने का समय चल रहा है। ऐसे में लगातार ठंड और हिमपात से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो उत्पादन पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं, सब्जी और अन्य फसलों के लिए मौसम को अनुकूल माना जा रहा, लेकिन सेब और सभी फलों के लिए तापमान में गिरावट को प्रतिकूल माना जा रहा है। इसके अलावा, क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों की बहाली के प्रयास लगातार खराब मौसम के कारण काम में बाधा बन रहा है।